कीमती फसलें उगाने के लिए भूमि को विशेष रूप से तैयार करना पड़ता है, संवेदनशील औषधियां रेफ्रिजरेटर में त्रतुप्रभाव से बचाकर रखनी पड़ती है , ज्यादा बड़ी धन राशी घर में रखनी हो तो सुरक्षा के लिए तिजोरी चाहिए ही !
उच्चस्तरीय आत्मबल उगाने , उपलब्ध विभूतियों को संभालकर रखने के लिए परिष्कृत वक्तितव चाहिए ! वह सहज ही नहीं मिल जाता , परिश्रमपूर्वक उपार्जित करना होता है ! आत्मसाधना की उपेक्षा करते हुए भी अनगढ़ आदतों से,
घिनोनी जीवनचर्या से लदे रहते हुए भी जो आत्मिक प्रगति की उस क्षेत्र की विभूतियाँ अर्जित कर लेने का 'शार्टकट '
धुंडते हैं वे भूल करते हैं , इस लक्ष्य ता पहुँचने के लिए एक सुनिश्चित राजमार्ग है , आत्म - साधना का !
इसे छोड़कर पगडंडियों में भटकने से थकान , खीज और निराशा के अतिरिक्त और कुछ पल्ले नहीं पड़ता है !
पंडित. श्रीराम शर्मा आचार्य
No comments:
Post a Comment
आपको कैसा लगा ?